राजधानी में नशे के खिलाफ फिर एक्शन, पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ चिट्टा और अफीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Another action against drug abuse in the capital, police arrested the accused with illegal drugs chitta and opium and sent him behind bars
रायपुर : रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है. उसके बावजूद तस्करों में खौफ पैदा नहीं हो रहा है. फिर एक मामले में पंजाब के रहने वाले वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गये हैं.
इसी कड़ी में 1 मार्च 2025 को थाना कबीर नगर टीम को खबर मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर 2 कबीर नगर के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) और अफीम रखा है तथा बेचने की फिराक में है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को खबर की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) और अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया. पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम दविंदर सिंह पिता हजारा सिंह उम्र 52 साल निवासी ग्राम पदरी पंजाब और हाल पता- वीर सावरकर नगर हीरापुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पहने कुर्ता की जेब की तलाशी लेने पर 2 पन्नी में प्रतिबंधित मदाक पदार्थ हेरोईन चिटटा और अफीम रखा होना पाया गया.
जिस पर दविंदर सिंग से उक्त प्रतिबंधित मदाक पदार्थ रखने और बिक्री करने के बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था.
जिस पर आरोपी दविंदर सिंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सफेद झिल्ली मे हेरोईन चिटटा वजन 14.70 ग्राम कीमत करीब 1,61,000/- रुपये और एक काले झिल्ली मे काले रंग का अफीम वजन 12.15 ग्राम कीमत 67,750/- रुपये एवं नगदी रकम 9010 रुपये जुमला कीमत 2,37,750/- रुपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 27/25 धारा-18(A) 21(B) NDPS ACT का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
दविंदर सिंग पिता हजारा सिंह उम्र 52 साल निवासी ग्राम पदरी रमेश आटा चक्की के पास, थाना रामतीर्थ, जिला अमृतसर, पंजाब
हाल पता सीएच-137 वीर सावरकर नगर हीरापुर, थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)
इस कार्यवाही में निरीक्षक श्री दीपेश जायसवाल, सउनि. गौरी शंकर सिंह, प्र.आर. 1747 भारद्वाज, आर. 658 पिलेश्वर प्रसाद, आर. 994 अशवन दास एवं आर. 1103 राकेश चंद्राकर की अहम भूमिंका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



