11वीं मंजिल से गिरी लड़की, अज्ञात नाबालिग बच्ची की लाश से इलाके में मची सनसनी, हादसा-खुदकुशी या कुछ और, पुलिस कर रही मामले की जांच

A girl fell from the 11th floor, the body of an unknown minor girl created a sensation in the area, accident-suicide or something else, police is investigating the matter

11वीं मंजिल से गिरी लड़की, अज्ञात नाबालिग बच्ची की लाश से इलाके में मची सनसनी, हादसा-खुदकुशी या कुछ और, पुलिस कर रही मामले की जांच

रायपुर : रायपुर में एक लड़की की 11 मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई. इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद जमीन पर लड़की का सिर बुरी तरह फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि लड़की ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या की गई है.
इस मामले में फिलहाल तेलीबांधा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है. फिलहाल पुलिस छात्रा की पहचान नहीं कर पाई है. यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि लोगों ने युवती को फोन पर किसी से बात करते हुए बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़ते देखा था. इसके बाद ये हादसा हो गया. जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि लड़की कहीं बाहर से यहां पर आई होगी.
हालांकि इस मामले में पुलिस की पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा का कहना है कि घटना ऐश्वर्या अंपायर नाम के सोसाइटी की है. पुलिस को खबर मिलने के बाद मौके पर देखा कि जमीन पर एक लड़की की लाश पड़ी हुई है और उसका सिर फटा हुआ है. फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. सोसाइटी के लोग लड़की को नहीं पहचान रहे हैं.
पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. नाबालिग के शव का पंचनामा करने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI