राजधानी से सड़क पर चल रहे युवक से खुलेआम लूटपाट, अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों लुटा मोबाइल, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
Mobile looted from a youth passing on the road in Raipur VIDEO: Three youths riding a high speed scooty came from behind, police registered FIR
रायपुर : रायपुर में सड़क से गुजरते हुए एक युवक से मोबाइल की लूट हो गई. पैदल जा रहे युवक से बाइक बदमाशों ने मोबाइल लुट लिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. यह पूरा मामला राजधानी के गंज थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि युवक एक हार्डवेयर दुकान में हेल्पर का काम करता है. वह शाम के वक्त पैदल अपना मोबाइल देखते हुए दुकान की तरफ आ रहा था. इस दौरान स्कूटी पर युवक पीछे से आए. फिर मोबाइल छीनकर फरार हो गए.
प्राथी के मुताबिक वह 26 फरवरी की शाम 6 बजे संजय गांधी चौक के पास पहुंचा था. उसने हाथ में मोबाइल लिया हुआ था. तभी स्कूटी पर सवार तीन लड़के तेज रफ्तार से पहुंचे. उन्होंने फौरन झपटकर मोबाइल हाथ से छीन लिया. इस घटना के बाद युवक ने पीछा करने की कोशिश की. लेकिन वह तेजी से फरार हो गए. फिलहाल इस मामले में गंज थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया और गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



