5 करोड़ की ठगी मामले में एक और गिरफ्तार, फर्जी सरकारी ईमेल आईडी से नियुक्ति पत्र भेजने वाला आरोपी दीपेश पहुंचा सलाखों के पीछे

Another arrested in 5 crore fraud case, accused Dipesh who sent appointment letter from fake government email id, behind bars

5 करोड़ की ठगी मामले में एक और गिरफ्तार, फर्जी सरकारी ईमेल आईडी से नियुक्ति पत्र भेजने वाला आरोपी दीपेश पहुंचा सलाखों के पीछे

रायपुर : अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम की ठगी करने के मामले में एक अन्य आरोपी दीपेश नवरंग गिरफ्तार हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी 2025 को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह फरवरी 2021 को यह अपने परिवार के साथ मौसा-मौसी देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी के घर आई थी. जहां बातचीत के दौरान इसके द्वारा नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर देवेन्द्र जोशी और उसकी पत्नी के द्वारा बड़े अधिकारी से जान पहचान है जो सेटिंग कर सरकारी नौकरी लगाते हैं. शासन में बड़े अधिकारी हैं. उनके जरिए सेटिंग होना बताकर प्रार्थिया और गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी और अन्य से 25-25 लाख रुपये लेकर नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी किया गया.
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले में जांच के दौरान पूर्व में आरोपियान देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा, सोमेश दुबे और कपिल देशलहरे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जा चूका है.
जांच के दौरान आरोपियों द्वारा पूछताछ पर आरोपी दीपेश नवरंग और अन्य के साथ चैनल बनाकर सरकारी विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 65 बेरोजगारों से अब तक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करना बताया गया था.
जिस पर आरोपी दीपेश नवरंग की पतासाजी के लिए पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की मौजूदगी के बारे में अहम जानकारी मिली.
जिस पर मामले में आरोपी दीपेश नवरंग को थाना पथरिया की मदद से पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने आपको उक्त कृत्य में टेक्नीकल टीम का हिस्सा होना बताकर मंत्रालय में जब कैंडिडेट आते थे उनको उपर तक ले जाना, अन्य टीम से मिलाने देखरेख निगरानी का काम करने के साथ साथ फर्जी ईमेल आईडी बनाकर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजना बताया।
जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया. इस मामले में दस्तावेज इकठ्ठा कर अन्य आरोपियों के शामिल होने के बारे में बारीकी से जांच किया जा रहा है.
गिरफ्तार आरोपी
दीपेश नवरंग पिता सुनील नवरंग उम्र 21 साल पता ग्राम गोईंदा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI