मोबाईल में आया लिंक, छात्रा ने किया क्लिक, अकाउंट से रकम ट्रांसफर, ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी प्रकाश गिरफ्तार
The link came on the mobile, the student clicked it, the money was transferred from the account, Prakash, the accused of online fraud, was arrested
बिलासपुर : कोरबा निवासी प्रार्थिया प्रतिभा महंत जूना में रहकर पढ़ाई करती है.उसने ठगी की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिभा ने बताया कि 18 अक्टूबर को उसके मोबाईल नंबर पर एक लिंक आया जिसका मोबाईल नंबर 99829 27681 है. जिसमें गुगल कैप में रिव्यू पाईंट डालने के नाम पर लिंक भेजा. लिंक खोलने पर प्रार्थिया के बैंक के खाते से अलग-अलग किस्तों से अलग-अलग बैंक खातों में 1,10,000 रुपये ट्रांजेक्शन हुआ है.
पीड़िता की इस शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग बैंकों से जानकारी लेकर आरोपी के खाता कर्नाटका बैंक लिंक रोड में 50,000 रुपये ट्रांजेक्शन होना पाया गया. इसके बाद दूसरे बैंक से भी आरोपी का डिटेल निकाला गया. जिससे क्लियर हुआ कि आरोपी ने अलग-अलग बैंक खाते से जमा करवाकर पैसा निकाला है.
इसके बाद आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया. जिसकी तलाश सीटी कोतवाली पुलिस कर रही थी. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि फरार आरोपी अपने घर पर छिपा हुआ है. पुलिस मुखबिर की खबर पाकर आरोपी प्रकाश सोनटेके पिता अशोक सोनटेके उम्र 28 साल निवासी टिकरापारा मन्नु चौक को टिकरापारा मन्नू चौक में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया. पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुर्म कायम कर अदालत में भेजा गया. जहां से उसे रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



