SDM ने किया कार्यालयों में दबिश, देर से आने वाले 33 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, महकमे में मचा हड़कंप
SDM raided the offices, issued show cause notices to 33 late coming employees, created panic in the department
बिलासपुर : एसडीएम कोटा नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के 3 बड़े कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान देर से आने वाले 33 अधिकारी और कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया है.
जनपद कार्यालय कोटा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय एवं विकासखण्ड स्त्रोत कार्यालय कोटा का निरीक्षण किया गया. जिसमें जनपद कार्यालय कोटा के 14 कर्मचारी व अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोटा के 15 कर्मचारी एवं बीआरसी के 4 कर्मचारियों को समय पर हाजिर नहीं होने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए निर्देशित किया गया है.
वहीं अगर इन कर्मचारियों के जवाब संतोषजनक नहीं मिले तो उनके एक दिन का वेतन काटा जाएगा. पिछले दिनों ही कलेक्टर ने निर्देश जारी कर सभी शासकीय विभागों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए थे. ऐसे में अब समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों पर की गई है. कार्रवाई निश्चित तौर पर शासकीय कार्यालय में अनुशासन लाने में अहम होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



