पूर्व सरपंच पर हमला कर घर में लगाई आग, दो साल से फरार बदमाश राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Attacked the former sarpanch and set his house on fire, police arrested the miscreant Rajkumar who was absconding for two years and sent him behind bars

पूर्व सरपंच पर हमला कर घर में लगाई आग, दो साल से फरार बदमाश राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे गुंडा बदमाश की चेकिंग शनिवार रविवार को करने के आदेशानुसार थाना सीपत द्वारा भी शनिवार को गुंडा बदमाशों की चेकिंग के दौरान थाना सीपत का गुंडा बदमाश राजकुमार केवट को  मुखबिर की खबर पर उसके घर में जाकर दबिश दिया गया. और आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिव आरोपी राजकुमार केवट ने आज से 2 साल पहले ग्राम कौड़िया के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र श्रीवास्तव के घर घुसकर गाली गलौज जान से मारने की धमकी और घर में आगजनी करने का गंभीर मामला और बजरंग राठौर ग्राम कौड़िया को गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर तोड़फोड़ करने के अलावा अन्य और 2 मामले में जुर्म दर्ज था. आरोपी दो साल से वारदात कर फरार था.
आरोपी के खिलाफ अदालत में तीन स्थायी वारंट जारी किया गया था. थाना सीपत द्वारा आरोपी की लगातार पता साजी किया जा रहा था. जिसे आज 31 अगस्त 2025 को घर आने की खबर मिलने पर घेराबंदी कर पकडा गया. आरोपी थाने का गुण्डा बदमाश है. आरोपी को अदालत के सामने पेश कर जेल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t