माइल स्टोन से टकराई तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक, देर रात सड़क से उछलकर 50 फीट दूर गिरे मोटर साइकिल सवार, युवक और नाबालिग लड़की की मौत

A high speed sports bike collided with a milestone, the motorcyclist jumped off the road late at night and fell 50 feet away, a young man and a minor girl died

माइल स्टोन से टकराई तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक, देर रात सड़क से उछलकर 50 फीट दूर गिरे मोटर साइकिल सवार, युवक और नाबालिग लड़की की मौत

बलरामपुर : बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां देर रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार बाइक माइल स्टोन से टकराकर गई. बाइक सवार युवक-युवती 50 फीट दूर खेत में जा गिरे. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर-कुसमी मार्ग पर सरगांवा नाले के पास तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सड़क किनारे लगे माइल स्टोन पत्थर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दो टुकड़ों में टूट गई. घटना की खबर पर शंकरगढ़ थाने की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची.
इसके बाद पिकअप को रोककर दोनों को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना स्थल पर बाइक सवारों के पीछे दूसरी बाइक में सवार युवक-युवती भी पहुंचे थे. पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार युवक भाग निकला.
वहीं युवती से पूछताछ करने पर मृतकों की पहचान देवराज उम्र 21 साल निवासी बलरामपुर और बिंदू टोप्पो उम्र 16 साल निवासी हर्राटोली के रुप में हुई. उसने बताया कि वे अंबिकापुर से हर्राटोली लौट रहे थे. फिलहाल पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t