कार्यालय में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के कत्ल की कोशिश, तलाकशुदा पति ने किया जानलेवा हमला, कर्मचारी खून से लथपथ, आरोपी फरार
Attempt to murder a female computer operator in the office, divorced husband made a deadly attack, employee drenched in blood, accused absconding
रायपुर : मंदिर हसौद नगर पालिका कार्यालय में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर तृप्ति मिश्रा पर उनके तलाकशुदा पति दिनेश मिश्रा ने लोहे के सूजा से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में तृप्ति को पीठ और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक तृप्ति की मां ग्राम कुरुद की रहने वाली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उन्हें दोपहर में नगर पालिका कर्मचारी लव मिश्रा ने फोन पर खबर दी कि दिनेश मिश्रा ने कार्यालय परिसर में तृप्ति पर हमला किया है. खबर मिलते ही वे परिचित रमेश यादव के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं. जहां लव मिश्रा ने बताया कि तृप्ति को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मंदिर हसौद ले जाया गया है.
पीएचसी पहुंचने पर तृप्ति ने अपनी मां को रोते हुए बताया कि दोपहर करीब 1:45 बजे वे अपने टेबल पर काम कर रही थीं. तभी दिनेश मिश्रा ने उनके टेबल पर रखे लोहे के सूजा से जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला किया. हमले में उनकी पीठ और सीने में गंभीर चोटें आई. जिससे वे बेहोश हो गई. जिसके बाद तृप्ति को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, वही आरोपी दिनेश मिश्रा अभी फरार बताया जा रहा है. और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



