धमतरी के बाद आरंग में आधी रात मवेशी तस्करों पर एक्शन, फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार, माजदा वाहन से 19 गोवंश बरामद
After Dhamtari, action was taken against cattle smugglers in Arang at midnight; two accused were arrested following a cinematic-style encirclement, and 19 cattle were recovered from a Mazda vehicle.
आरंग : आरंग क्षेत्र में मवेशी तस्करी के अवैध काले कारोबार के खिलाफ आरंग थाना पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर एक माजदा वाहन से तस्करी किए जा रहे 19 मवेशियों को बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और स्थानीय क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि एक बड़े वाहन में मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है. खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने ग्राम गुदगुदा के पास मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर दी.
इसी दौरान सामने से आ रही संदिग्ध माजदा गाड़ी वाहन नम्बर UP 83 CT 8790 को पुलिस ने रोकने का इशारा किया. पुलिस बल को सामने देखकर वाहन का चालक घबरा गया और गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया.
जब पुलिस टीम ने लावारिस हालत में छूटे माजदा वाहन की तलाशी ली. तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. तस्करों ने 19 मवेशियों को वाहन में भरा था. पुलिस ने फौरन सभी 19 मवेशियों को वाहन से बाहर निकाला.
पुलिस ने अवैध परिवहन में इस्तेमाल माजदा वाहन को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस ने 11 जून 2026 को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशोक कुमार यादव (48 वर्ष) – निवासी: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश,खम्मनलाल कुर्रे (41 वर्ष) – निवासी: ग्राम गुदगुदा, आरंग (स्थानीय मददगार) शामिल है. दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
अशोक कुमार यादव उम्र 48 साल निवासी: फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
खम्मनलाल कुर्रे उम्र 41 साल निवासी: ग्राम गुदगुदा, आरंग (स्थानीय मददगार)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



