लड़कर मायके गई पत्नी, लौटने पर पति घुमाने के बहाने ले गया और दे दिया धक्का, पुलिस को झूठी कहानी बताने वाला पति भोजराज गिरफ्तार
Wife went to her parental home after a fight, on her return husband took her on the pretext of a stroll and pushed her, husband Bhojraj who told a false story to the police has been arrested
महासमुंद : महासमुंद जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में 22 मार्च को शिशु पाल पर्वत पर एक युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. शुरुआत में यह मामला एक हादसा लग रहा था. जिसमें युवती के फिसलकर गिरने का शक था. लेकिन पुलिस जांच में यह सामने आया कि युवती की मौत किसी हादसे से नहीं बल्कि उसके पति ने उसे शिशु पाल पर्वत से धक्का देकर हत्या की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 मार्च को बलौदा थाना में सुरेश कुम्हार ने खबर दी कि वह शिशु पाल पर्वत पर पुजारीपाली के अजय बरिहा को देखने गया था. जहां उसे एक युवती की लाश पड़ी हुई मिली. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग व पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के मेकाहारा भेज दिया. युवती की लाश करीब 10-12 दिन पुरानी थी. बाद में 25 मार्च को चतुर्भुज मानिकपुरी उम्र 31 साल ने युवती की पहचान महिला के कपड़े और उसके हाथ में बने टैटू को देखकर खीरबाई मानिकपुरी के रुप में की.
पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि खीरबाई मानिकपुरी की शादी चार साल पहले जलपुर के भोज राज मानिकपुरी से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े और विवाद शुरु हो गए. जिसके कारण खीरबाई ने अपना घर छोड़ दिया और सरायपाली में किराए के मकान में रहने लगी.
6 मार्च को खीरबाई ने अपने परिजनों को बताया कि वह काम के बाद अपने पति भोज राज सरायपाली जलपुर से मिलने जाएगी और वह उसके साथ रहने को तैयार है. पुलिस ने दोनों के फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैक की जिससे यह पता चला कि आखिरी कॉल दोनों के बीच हुई थी और दोनों की लोकेशन शिशु पाल पर्वत पर थी. इसके बाद पुलिस ने भोजराज मानिकपुरी पिता पंचराम मानिकपुरी उम्र 26 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ में भोज राज ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी के साथ वाद-विवाद के बाद उसे धक्का दे दिया. जिससे खीरबाई की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी से 1 मोटर सायकल जप्त कर उसके खिलाफ धारा 103, 238 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



