तंत्र-मंत्र के शक में फूफू की बेरहमी से हत्या, भतीजे ने टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट, बुआ को डायन की नजर से देखने वाला भतीजा गिरफ्तार
Aunt brutally murdered on suspicion of black magic, nephew stabbed her to death with a sickle, nephew arrested for viewing his aunt as a witch
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने तंत्र-मंत्र के शक में अपनी ही फूफू की टांगी से निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. धविश्वास के चलते हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामुन जोबला का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 अक्टूबर 2025 की शाम ग्राम जामुन जोबला निवासी पंकज पहाड़ी अपनी पत्नी सुखाड़ी पहाड़ी उम्र 40 साल के साथ पड़ोसी के घर हड़िया पीने गए थे. शाम करीब 5:30 बजे लौटते समय सुखाड़ी रास्ते में शौच के लिए रुकी थीं. तभी उसका रिश्ते का भतीजा मुकेश पहाड़ी उम्र 22 साल हाथ में टांगी लेकर वहां पहुंचा और अचानक गले पर वार कर दिया.
बीच-बचाव करने पहुंचे फूफा पंकज पहाड़ी पर भी आरोपी ने हमला किया. जिससे वह घायल हो गई. आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया. जब पंकज मौके पर लौटे. तो उनकी पत्नी खून से लथपथ मृत पड़ी मिली.
खबर मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट में मौत की वजह गले पर गंभीर वार और ज्यादा खून बहना बताया गया है. पुलिस ने आरोपी को गांव के ही एक घर से गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसके बच्चों की तबीयत लंबे समय से खराब थी और उसे शक था कि उसकी फूफू ने तंत्र-मंत्र कर दिया. इसी अंधविश्वास में उसने हत्या की प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने टांगी और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



