शक्कर की जगह मिला दिया कीटनाशक, चाय पीते ही बिगड़ी तबियत, अस्पताल में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, एक गलती ने लेली वीर साय की जान

Pesticide was added instead of sugar, and the patient's health deteriorated after drinking the tea. The elderly man died a painful death in hospital. A mistake claimed the life of Veer Sai.

शक्कर की जगह मिला दिया कीटनाशक, चाय पीते ही बिगड़ी तबियत, अस्पताल में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, एक गलती ने लेली वीर साय की जान

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले के उदयपुर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जहर के सेवन से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हालांकि बुजुर्ग ने जानबूझकर जहर नहीं पिया था. यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के बासेन गांव का है.
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर इलाके के बासेन गांव का रहने वाला वीर साय उम्र 65 साल अपनी पत्नी के साथ रहता था. उसका बेटा अलग परिवार के साथ रहता है. वीर साय ने चाय बनाने के दौरान शक्कर समझकर घर में रखे कीटनाशक को चाय में डाल दिया और फिर पी गया. चाय पीते ही वीर साय बेहोश हो गया. आनन-फानन में घर के लोग उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. लेकिन यहां इलाज के दौरान वीर साय की मौत हो गई.
वहीं अस्पताल से मिले मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर वीर साय के शव को पीएम की प्रक्रिया के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. बुजुर्ग की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t