प्यार में पागल हुई चाची की बेरहमी से हत्या, भतीजे ने पहले गला घोंटा फिर पत्थर से कुचल दिया सिर, जंगल में मिली लाश. आरोपी भतीजा फरार

Aunt who was madly in love was brutally murdered, nephew first strangled her and then crushed her head with a stone, body found in the forest. Accused nephew absconding

प्यार में पागल हुई चाची की बेरहमी से हत्या, भतीजे ने पहले गला घोंटा फिर पत्थर से कुचल दिया सिर, जंगल में मिली लाश. आरोपी भतीजा फरार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में दूर के भतीजे ने रिश्ते में लगने वाली चाची की गला घोंट दिया. सिर को पत्थर से कुचल दिया। हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कटघोरा थाना क्षेत्र के मानगुरु जंगल में सोमवार को एक महिला की लाश मिली. उसकी पहचान बांगो थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर डांघीआमा में रहने वाली नंद बाई उम्र 35 साल से की गई.
पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाई. मालूम हुआ कि महिला रिश्ते में दूर के भतीजे सुरेन्द्र पोर्ते उम्र 20 साल के साथ रविवार को अपने मायके जाने के लिए निकली थी. लेकिन वह मायके नहीं पहुंची. पुलिस ने सुरेन्द्र को पकड़ लिया. उससे पूछताछ किया. सुरेन्द्र ने गला घोंटकर महिला की हत्या करना कबूल किया. पत्थर से सिर को कुचलना बताया. हत्या की वजह सुरेन्द्र ने प्रेम प्रसंग को बताया.
पिछले दो साल से सुरेन्द्र और नंद बाई के बीच प्रेम संबंध चल रहा था. उनके बीच शारीरिक संबंध भी एक से ज्यादा बार बने थे. परिवार सुरेन्द्र की शादी दूसरी लड़की से करना चाहता था. लेकिन नंद बाई इसके लिए तैयार नहीं थी. वह सुरेन्द्र को अपने साथ रखना चाहती थी. लेकिन सुरेन्द्र राजी नहीं हुआ. इसे लेकर कई दिनों से सुरेन्द्र और नंद बाई के बीच विवाद चल रहा था.
रविवार को नंद बाई मायके जाने के लिए निकली. उसने सुरेन्द्र को मायके छोड़ने के लिए कहा. सुरेन्द्र नंद बाई को बाइक पर बैठाकर जटगा तुमान के पास स्थित एक गांव में नंद बाई को छोड़ने जा रहा था. लेकिन शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. सुरेन्द्र ने बाइक को मानगुरु की पहाड़ी ओर मोड़ दिया. वह नंद बाई को लेकर जंगल के बीच पहुंचा. फ़िलहाल आरोपी भतीजा पुलिस के गिरफ्त में है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t