हैवानियत की हदें पार, प्लांट में विवाद के बाद मजदूर के शरीर में एयर ब्लोअर से पेट में भर दी हवा, मचा हड़कंप, अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत नाजुक

Brutality crosses all limits; after a dispute at the plant, a worker was forced to use an air blower to fill his stomach, causing a commotion. He is being treated in hospital, his condition is critical.

हैवानियत की हदें पार, प्लांट में विवाद के बाद मजदूर के शरीर में एयर ब्लोअर से पेट में भर दी हवा, मचा हड़कंप, अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत नाजुक

आरंग : रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साथी मजदूर के साथ ऐसी हैवानियत किया कि वह मौत और जिंदगी के बीच झूल रहा है. एक प्लांट में काम करते समय मामूली कहासुनी हो जाने पर एक व्यक्ति ने एयर ब्लोअर मशीन से अपने साथी के पेट में हवा भर दी. इससे उसका पेट फूल गया. अंतड़ियां सूज गईं. उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आरंग इलाके में ग्राम रसनी के श्री कृष्णा सॉल्वेंट प्लांट में करीब 50 साल का मजदूर काम करता है. उसके साथ मोती साहू भी काम करता है. 11 मार्च को सुबह काम करने के लिए मजदूर प्लांट पहुंचा. वहां मोती भी था. वह धूल झाड़ने की मशीन(एयर ब्लोअर) से काम कर रहा था. पीड़ित भी काम शुरू करने से पहले अपना कपड़ा बदल रहा था. इस दौरान मोती से उसने सामान्य मजाक किया. इससे वह नाराज हो गया और एयर ब्लोअर को उसके मल द्वार में घुसा दिया. इससे बड़ी मात्रा में हवा पीड़ित के पेट में भर गई. वह दर्द से परेशान होकर वहीं गिर गया.
अस्पताल में चल रहा इलाज
पेट में हवा भर जाने से पीडि़त की हालत बिगड़ गई. आरोपी मोती और कंपनी के अन्य लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गए. वहां से उन्हें महासमुंद के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया. घटना से उसकी अंतड़ियां सूज गई है. बताया जाता है कि उसके पेट में इन्फेक्शन भी हो गया है. परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत आरंग थाने में की. परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस ने आरोपी मोती साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत जुर्म दर्ज किया है, जो हालात के आधार पर हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला बन सकता है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. साथ ही प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था, श्रमिकों के बीच विवाद और कार्यस्थल पर अनुशासन को लेकर भी पूछताछ की जा रही है.
इस घटना के सामने आने के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एयर ब्लोअर जैसे औद्योगिक उपकरणों का दुरुपयोग गंभीर हादसों का कारण बन सकता है. इसलिए ऐसे उपकरणों के उपयोग और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन जरूरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB