रेलवे लाइन निर्माण के दौरान हादसा, मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

Accident during construction of railway line one laborer died due to mudslide another seriously injured admitted to hospital created panic

रेलवे लाइन निर्माण के दौरान हादसा, मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

कोरबा : कोरबा जिले के गेवरा में रेलवे लाइन निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. इस हादसे की खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. यह हादसा छत्तीसगढ़़ के कोरबा जिले के गेवरा में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक विशाल नायक उम्र 26 साल और दशरथ नायक उम्र 30 साल गेवरा में एबी कोल स्टॉक के पास रेलवे साइडिंग में ड्रेनेज का काम कर रहे थे. तभी अचानक मिट्टी धंसने लगी. मिट्टी धसकने से दोनों मलबे में दब गए. इसकी खबर पुलिस को दी गई.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. दोनों को इलाज के लिए विभागीय अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने विशाल नायक को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरा युवक दशरथ नायक गंभीर रुप से घायल हो गया. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. दोनों झारखंड के रहने वाले है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb