भाजपा विधायक राजकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार से मारपीट के गंभीर आरोप, एसडीएम बोले- मेरे सामने हुई पिटाई, कलेक्टर से शिकायत, होगी FIR

BJP MLA Rajkumar Toppo faces serious allegations of assaulting a deputy tehsildar. The SDM said, "The assault took place in front of me. A complaint has been filed with the collector and an FIR will be filed."

भाजपा विधायक राजकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार से मारपीट के गंभीर आरोप, एसडीएम बोले- मेरे सामने हुई पिटाई, कलेक्टर से शिकायत, होगी FIR

सरगुजा : सरगुजा जिले के सीतापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना के बाद FIR की तैयारी शुरू हो गई है. जबकि भाजपा विधायक पक्ष की तरफ से भी अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पों पर गुंडागर्दी के आरोप प्रशासिनक अधिकारी लगा रहे हैं. विधायक पर बीच सड़क पर एक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट यानी के नायब तहसीलदार को पीटने का मामला सामने आया है. पहले विधायक के समर्थकों ने ऑन ड्यूटी अधिकारी को पीटा और फिर विधायक ने भी उसकी पिटाई की. पिटाई से नायब तहसीलदार के चेहरे पर चोट आई है. शर्ट के बटन भी टूट गए हैं.
एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे.
घटना के वक्त मौके पर एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे और उनके अधीनस्थ नायब तहसीलदार के साथ हों रही मारपीट पर उन्होंने बीच बचाव किया और दोनों किसी तरह सीधे सरगुजा कलेक्टर के पास पहुचे. अम्बिकापुर कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर समेत कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे. नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत कलेक्टर से की जिसके बाद प्रशासन की टीम कोतवाली थाने पहुंची और विधयाक राम कुमार टोप्पो और उनके लोगो के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया है.
दरअसल सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने बताया की एक महिला उनके पास एक दस्तावेज लेने आई थी. लेकिन उस समय कार्यालय में रीडर नही थे. कहां साइन करना है ये रीडर बताएगा. इसके बाद वो घर चले गए. फिर विधायक राम कुमार टोप्पो के पीए का फोन आया कि विधयक जी राजापुर बुला रहे हैं. वो एसडीम के साथ राजापुर गए. वहां पर वो महिला भी थी और मुझ पर आरोप लगाया गया कि मैंने उनके साथ बदतमीजी की है और विधायक के लोग मुझे मारने लगे. इसके बाद विधायक मेरा हाथ पकड़कर किनारे ले गए और उन्होंने भी मारपीट की है. पिटाई से नायब तहसीलदार के चेहरे पर चोट आई है. शर्ट के बटन भी टूट गए.
विधायक की बहन ने नायब तहसीलदार पर लगाए आरोप
दूसरी तरफ़ विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी ने सीतापुर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि राजापुर उप तहसील कार्यालय में प्रमाण पत्र पर दस्तखत कराने पहुंचने पर नायब तहसीलदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. वहीं नायब तहसीलदार मानिकपुरी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विधायक की बहन तत्काल दस्तखत कराने का दबाव बना रही थीं. मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है. और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.
मुझे फोन पर जानकारी मिली थी, दोनों पक्ष एफआईआर करा रहे
इस मामले में सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया की शाम को विधायक सीतापुर का मुझे फ़ोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि नायब तहसीलदार ने बदतमीजी की है. जिसके एसडीम मौके पर जाकर स्थित को देखें। अभी इन्होंने बताया कि इनके साथ मारपीट की गई है. थाने में दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं. आगे पुलिस जांच करेगी की मामले की सत्यता क्या है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t