कमल विहार के होटल से भेजी जा रही लड़कियों की तस्वीरें!, देह व्यापार का नंगा खेल, चैट वायरल होने के बाद शहर में मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

Pictures of girls being sent from a Kamal Vihar hotel, a naked game of prostitution, chaos erupts in the city after the chat goes viral, police engaged in investigation.

कमल विहार के होटल से भेजी जा रही लड़कियों की तस्वीरें!, देह व्यापार का नंगा खेल, चैट वायरल होने के बाद शहर में मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर राजधानी के एक होटल में कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने के आरोप सामने आए हैं. मामला कमल विहार सेक्टर 7B स्थित SKY होटल से जुड़ा बताया जा रहा है. जहां लंबे समय से अवैध गतिविधियों के संचालन की बात कही जा रही है. हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस की आधिकारिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है. सूत्रों और स्थानीय स्तर पर मीडिया से सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोप है कि होटल के कुछ कर्मचारी ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी कर रहे थे. इस तरह के आरोपों ने इलाके में चर्चा और चिंता दोनों बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधियां पिछले कई दिनों से संदिग्ध रुप में संचालित हो रही थीं.
आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि यह पूरा मामला पुलिस प्रशासन की जानकारी के बिना लंबे समय से चल रहा था. जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद इस तरह की गतिविधियों का जारी रहना स्थानीय स्तर पर गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रुप से पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामला संज्ञान में लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है. संबंधित होटल और उसके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. अगर किसी तरह की अवैध गतिविधि पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में बिना ठोस सबूत के कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होता है. जांच टीम को मौके पर भेजकर तथ्यों की पुष्टि की जाएगी और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने भी कहा है कि शहर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. होटल, लॉज और अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं. ताकि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.
इस बीच क्षेत्र में इस खबर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. ताकि शहर में इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके. पुलिस ने नागरिकों से अपील किया है कि अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो फौरन प्रशासन को खबर करें. ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और इस मामलें में कौन सी थाना पुलिस कार्रवाई करती है टिकरापारा थाना या मुजगहन थाना.. पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में देह व्यापार से जुड़े मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हाल ही में कबीरधाम जिले में गुमशुदा युवती की तलाश के दौरान पुलिस ने घोटिया बाईपास स्थित एक मकान में दबिश देकर संदिग्ध हालत में तीन युवतियों और एक युवक को पकड़ा था. शुरुआती पूछताछ में देह व्यापार संचालित होने की आशंका सामने आने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है. इसी बीच राजधानी रायपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.
सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर कुछ कथित चैट और तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं. वायरल स्क्रीनशॉट्स में होटल से जुड़े नंबर से युवतियों की तस्वीरें भेजे जाने और कथित तौर पर रेट को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है. चैट में ग्राहकों से समय, रेट और युवतियों को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है. हालांकि वायरल चैट और तस्वीरों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. लेकिन इनके सामने आने के बाद मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया है. पुलिस अब वायरल चैट और उससे जुड़े तथ्यों की भी जांच कर सकती है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि राजधानी में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जाए. फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t