BSF जवान ने की आत्महत्या, कैंप में सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, प्रशासन में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस
BSF jawan commits suicide, shoots himself with service rifle in camp, causing panic, administration mourns, police engaged in investigation
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल-प्रभावित नारायणपुर जिले से एक दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम होरादी स्थित जन सुविधा एवं सुरक्षा कैंप में नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल ने खुदकुशी कर ली. घटना से सुरक्षाबलों और स्थानीय प्रशासन में शोक की लहर है. नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने घटना की पुष्टि की है.
मिली जानकारी के मुताबिक अबूझमाड़ के होरादी जन सुविधा एवं सुरक्षा कैंप में तैनात UP के बागपत जिले के सिंगोली गांव निवासी बीएसएफ के कांस्टेबल सचिन कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही सोनपुर थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खुदकुशी के पीछे पारिवारिक कारण बताए जा रहे हैं. घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है. हालांकि पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है.
मृतक कांस्टेबल सचिन कुमार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के ग्राम सिंगरोली के निवासी थे। घटना के बाद जवान के पार्थिव शरीर को जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं, जवान के परिजनों को घटना की खबर दे दी गई है. प्रशासन के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को उनके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा. जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस घटना के बाद कैंप परिसर में शोक का माहौल है.
नक्सल-प्रभावित क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों की ड्यूटी मानसिक और भावनात्मक रुप से बहुत चुनौतीपूर्ण मानी जाती है. कांस्टेबल सचिन कुमार की खुदकुशी ने एक बार फिर सुरक्षाबलों के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक दबाव जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है. फिलहाल पुलिस और बीएसएफ द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. ताकि खुदकुशी की असल वजह का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



