मौत से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, पेड़ से लटकती मिली दोनों शादीशुदा की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Before death, the lover filled sindoor in the parting of his girlfriend's hair, dead bodies of both the married couples were found hanging from a tree, police engaged in investigation
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के धनेली गांव में युवक-युवती ने एक साथ पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
युवक की पहचान अमोरा निवासी शैलेन्द्र केवट उम्र 24 साल के रुप में हुई है. वहीं महिला की पहचान रामकुमारी सिंह 36 साल सोहागपुर, कोरबा की रहने वाली थी. खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच में जुट गई है. पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकरी के जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनेली के खड़ाखोडी तालाब के पास सड़क से 100 मीटर की दूरी पर लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक-महिला, प्रेमी जोड़े हैं.
मृतक युवक शैलेन्द्र केवट के पिता ने बताया कि वह पिकनिक मनाने जाने की बात कहते हुए सोमवार की सुबह 11 बजे घर से निकला था. जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। फांसी की खबर महंत गांव के रहने वाले साले ने फोन के जरिए दी. मौके पर पहुंच कर देखा तो फांसी में लटका हुआ था.
मृतक शैलेन्द्र की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी. वहीं मौके पर मृत मिली महिला रामकुमारी सिंह के माथे पर सिंदूर देखा गया है. पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



