रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत, सेक्स वर्कर निकली चलती कार से लाश फेंकने वाली युवती, कबीर नगर मामले में अब तक चार गिरफ्तार

Suspicious death of a youth in Raipur, the girl who threw the dead body from a moving car turned out to be a sex worker, four arrested so far in Kabir Nagar case

रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत, सेक्स वर्कर निकली चलती कार से लाश फेंकने वाली युवती, कबीर नगर मामले में अब तक चार गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 जून मंगलवार शाम एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया. युवक को कार से धक्का देकर मौके से भागने की कोशिश की गई. लेकिन खबर मिलते ही पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाल्मिकी नगर, कबीर नगर रोड के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार नम्बर CG 04 PY 1388 से एक युवक को धकेला गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को फौरन इलाज के लिए AIIMS रायपुर रवाना किया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रुप में हुई. जिसकी पहचान हाथ की कलाई में बने गोदना (टैटू) के आधार पर की गई. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक ड्रग्स का नशा करता था और घटना के दिन दो अन्य लोगों के साथ था. पुलिस ने तत्परता से जांच करते हुए क्रेटा कार संतोष मिश्रा और उसमें सवार संदिग्धों की पहचान कर ली. मामले में हिरासत में लिए गए दो लोग हैं.
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कार में मौजूद युवती सेक्स वर्कर है और वह आदतन नशेड़ी है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक मंदीप उनके साथ था और सभी ने मिलकर ड्रग्स का सेवन किया था. मृतक ने इंजेक्शन के जरिए नशीला पदार्थ नसों में इंजेक्ट किया. जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई. घबराहट में दोनों ने उसे कार से धकेल दिया और मौके से भाग निकले.
फिलहाल मृतक का शव AIIMS में रखा गया है. और आरोपी युवती साधना अग्रवाल और संतोष मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. संदिग्ध वाहन भी पुलिस के कब्जे में है. पुलिस ने सभी के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं. रिपोर्ट आने के बाद यह साफ होगा कि इन्होंने किस तरह का नशा किया था. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है. 
पुलिस घटना की हर एंगल की जांच कर रही है. क्या यह सिर्फ नशे के ओवरडोज से मौत का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है. यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगा.
मुख्य आरोपी
साधना अग्रवाल उर्फ भूरी, पिता गोविंद अग्रवाल, उम्र 19 साल निवासी कबीर नगर
संतोष मिश्रा, पिता गणपति मिश्रा, उम्र 44 साल निवासी हीरापुर, थाना कबीर नगर