धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, FIR दर्ज, पुलिस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र बंजारे को किया गिरफ्तार, केंद्र का प्रभारी संतु यादव अब भी फरार

Big fraud in paddy purchase, FIR registered, police arrested data entry operator Devendra Banjare, center in-charge Santu Yadav still absconding.

धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, FIR दर्ज, पुलिस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र बंजारे को किया गिरफ्तार, केंद्र का प्रभारी संतु यादव अब भी फरार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. मल्हार समिति के भौतिक सत्यापन के दौरान धान में रेत और भूसी मिलाकर अफरा-तफरी की गई थी. इस मामले में समिति प्रभारी संतु यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र बंजारे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने देवेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतु यादव फरार है. मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.
ग्राम भगवानपाली स्थित मल्हार समिति में धान खरीदी के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है. शिकायत शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई. जिसमें आरोप लगाया गया कि धान की खरीदी के दौरान ऑनलाइन एंट्री में हेराफेरी की गई और धान में रेत और भूसी मिलाकर अफरा-तफरी की गई. पुलिस ने देवेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि संतु यादव की तलाश जारी है. आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
दरअसल, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान मल्हार समिति में नियमित जांच के दौरान धान उपार्जन केन्द्र के भौतिक सत्यापन में 5267 धान की बोरियो में से 4497 बोरी में मानक धान, 600 बोरी में भूसी रेती मिश्रित एवं 170 बोरी में धान व भूसी मिश्रित मिला. इस तरह भौतिक सत्यापन में सिर्फ 4497 बोरी मानक धान पाया गया. 13 फरवरी को जांच के दौरान धान व भौतिक रूप से प्राप्त मानक धान सत्यापन करने पर प्राप्त धान 4497 बोरी का अंतर करने पर 18759 बोरी धान कम पाया गया.
खाद्य विभाग ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने वाले उपार्जन केन्द्र मल्हार के प्रभारी समिति प्रबंधक / धान खरीदी प्रभारी संतू कुमार यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेन्द्र बंजारे के खिलाफ मल्हार थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI