राजिम कुंभ मेला जा रहे परिवार की बाइक को धमतरी में ट्रक ने कुचला, 5 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, माता-पिता और भाई गंभीर, पसरा मातम
Rajim: The bike of the family going to Kumbh Mela was crushed by a truck in Dhamtari, painful death of a 5 year old innocent girl, parents and brother are sad, mourning spread.
धमतरी : धमतरी में सड़क हादसा हो गया. राजिम कुंभ मेला जा रहे बाइक सवार परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 5 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में बच्ची के माता-पिता और भाई गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है. मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कल्ले निवासी लुकेश साहू अपनी पत्नि रेखा साहू, बच्ची सृष्टि साहू और भावेश साहू के साथ बाइक CG05 AH 2376 से राजिम मेला घूमने के लिए जा रहे थे. और ट्रक ग्राम कल्ले से होते भखारा रोड से जगदलपुर जा रहा था. शाम करीब 5 बजे अपने गांव कल्ले के भाटापारा दुर्गा चौक के पास पहुंचे थे. तभी नेशनल हाईवे 30 कल्ले मोड़ की तरफ से आ रही ट्रक CG19 BU 6927 के चालक ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में बच्ची सृष्टि साहू उम्र 6 साल नीचे गिरी और ट्रक के पीछे चक्के की चपेट में आ गई. जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि लुकेश, उसकी पत्नी रेखा और पुत्र भावेश घायल हैं.
राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए कुरुद अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281, 125-ए, 106-1 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
चक्कर आने से बाइक समेत गिरे, तीन घायल
श्यामतराई बाईपास के पास बाइक हाईवे सडक़ के नीचे गिरने से एक बच्ची घायल हो गई. सिहावा निवासी संजय यादव, अपनी पत्नी गायत्री यादव उम्र 34 साल और बच्ची वर्दिका यादव उम्र 9 साल के साथ अपने ससुराल गया था. मंगलवार को तीनों वापस सिहावा जाने के निकले थे.
इसी बीच रास्ता भटक कर बाईपास में चले गए. सिग्नल चौक के पास बाइक चला रहे थे. तभी बाइक चालक चक्कर आने से गिरने से घायल हो गया. खबर पर रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान पहुंचे. घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



