बाइक सवार ने मासूम को मारी ठोकर, हालत नाजुक, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, ट्रेलर में आग लगने से चालक ने तोड़ा दम

Bike rider hit an innocent child, his condition is critical, an old man died a painful death in a road accident, the driver died due to fire in the trailer

बाइक सवार ने मासूम को मारी ठोकर, हालत नाजुक, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, ट्रेलर में आग लगने से चालक ने तोड़ा दम

बाइक सवार ने मासूम को मारी ठोकर, हालत नाजुक

कोंडागांव : बुधवार दोपहर कोंडागांव जिले के देउरबाल में एक सड़क हादसे में 3 साल का मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. देउरबाल डोंगरी पारा निवासी सुखनाथ नाग ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उनका 3 साल का बेटा बासु नाग अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था. उसी दौरान उनका बेटा सडक़ में तेज रफ्तार से जा रहे एक बाइक के चपेट में आ गया. इस हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. जिसके चलते बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों से खबर मिली कि एक बुजुर्ग सड़क पर मृत हालत में पड़े हुए हैं. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पाया गया कि बुजुर्ग की मौत हो चुकी है. प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का मालूम हो रहा है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

ट्रेलर में आग लगने से चालक की गई जान

महासमुंद : राष्ट्रीय राजमार्ग‌ 53 पर कोडार बांध के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहाँ एक ट्रेलर पुल के फेस वाल से टकरा गया. जिससे ट्रेलर में आग लग गई. और चालक की जलकर मौत हो गई. जबकि सह चालक की हालत का अब तक पता नहीं चल पाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम 5:30 बजे ट्रेलर ओडिशा से रायपुर की तरफ दो JCB मशीनें लेकर जा रहा था. टक्कर के बाद बैटरी टर्मिनल से निकली चिंगारी डीजल टैंक तक पहुंच गई. आग इतनी भीषण थी कि चालक केबिन से बाहर ही नहीं निकल पाया.
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। तब तक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था. ट्रेलर पर लदी दो JCB में से एक का टायर भी जल गया. आग पर आधे घंटे में काबू पाया गया. हादसे के कारण हाईवे पर एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र के सैदा ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. ग्राम भाडम निवासी चेतन सिंह सिंगौर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भाडम निवासी चेतन सिंह सिंगौर अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से निकला हुआ था. अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. जिसके बाद ग्राम लमेर निवासी लक्ष्मण रजक ने चेतन के छोटे भाई देवेंद्र सिंह सिंगौर को फोन कर हादसे की जानकारी दी.
चेतन सिंगौर तिवारी पारा सैदा ओवरब्रिज के पास सड़क पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी इमरजेंसी सेवा 108 को दी. जहां मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची चेतन को सिम्स अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का आरोप है कि अज्ञात वाहन चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्ण तरीके से वाहन चलाते हुए चेतन को टक्कर मारी. जिससे उनकी मौत हुई है. पुलिस ने देवेंद्र सिंगौर की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. औ इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB