अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, दुष्कर्म करने में मिली नाकामी तो कर दी हत्या, 1000 लोगों से पूछताछ, कई CCTV की जांच, फिर महाराजा गिरफ्तार

Blind murder mystery solved, rape failed, then murder, 1000 people questioned, several CCTVs examined, then Maharaja arrested

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, दुष्कर्म करने में मिली नाकामी तो कर दी हत्या, 1000 लोगों से पूछताछ, कई CCTV की जांच, फिर महाराजा गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र के परसदा खार में महिला के हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और इसका विरोध महिला द्वारा किए जाने के बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के परसदा स्थित कैवल्य धाम के पीछे खेत में 17 जनवरी को महिला की सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. पुलिस ने महिला के शव को मेडिकल कॉलेज भेजकर जांच में जुट गई थी. शव का पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या कर पाया गया.
जिसके बाद पुलिस लगातार जांच कर रही थी. पुलिस ने महिला को शिनाख्त नहीं कर पाई है लेकिन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामला को सुलझाने के लिए एक हजार से ज्यादा लोगे से पूछताछ की गई. वही घटनास्थल के आसपास लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल गया. पुलिस ने तकनीकी समन्वय की कार्यवाही की।पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए जिला और अन्य जिले में गुमशुदगी रिकॉर्ड भी जांच की गई. लेकिन मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई. पुलिस ने संदेही के आधार पर महाराजा देवार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर महिला की हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है.
पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन महिला कैवल्य धाम के आसपास घूम रही थी. उसी दौरान आरोपी से महिला ने खाना के पैसा मांगी. लेकिन आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर उसे खाना खिलाने की बात कहकर अपने साथ कैवल्य धाम के पीछे खेत में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लेकिन महिला द्वारा विरोध करने पर उसका गला दबाकर हत्या कर फरार होना बताया. पुलिस ने लंबे समय बीतने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी महाराजा देवार के खिलाफ पूर्व में भी हत्या,लूटपाट और चोरी जैसे गंभीर अपराध दर्ज है.
आरोपी
महाराजा देवार उर्फ राजा देवार 22 साल निवासी बजरंग चौक वार्ड क्रमांक-7 कुम्हारी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB