कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप हंगामा कर कर्मचारियों से मारपीट, सनरुफ खोलकर बजाया गाना, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन कारें जब्त

Youths in a car created a ruckus at a petrol pump, assaulted employees, played music with the sunroof open; four accused arrested, three cars seized

कार सवार युवकों ने पेट्रोल पंप हंगामा कर कर्मचारियों से मारपीट, सनरुफ खोलकर बजाया गाना, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन कारें जब्त

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के खाड़ापारा स्थित श्री कल्याण पेट्रोल पंप में शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपितों का जुलूस निकालकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संदेश दिया. जिससे असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर बना रहे.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात झिलमिली पुलिस को खबर मिली कि खाड़ापारा स्थित श्री कल्याण पेट्रोल पंप परिसर में कुछ युवक शराब पीकर विवाद कर रहे हैं और हंगामा मचा रहे हैं. खबर की पुष्टि पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहां निर्मल जायसवाल पिता स्व रमेश जायसवाल उम्र 29 साल, प्रीतम दुबे पिता गायत्री प्रसाद दुबे उम्र 35 साल और सूरज सिंह पिता सुकुल उम्र 29 साल सभी निवासी ग्राम बड़सरा, नशे की हालत में उत्पात मचाते मिले.
इनका साथी अजय चक्रधारी पिता सुदामा चक्रधारी उम्र 30 साल भी कार नम्बर CG15 EC 8112 से नशे की हालत में वहां पहुंचा था. तीनों आरोपितों के चिकित्सीय परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद उनके खिलाफ धारा 36-च (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. जबकि अजय चक्रधारी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई.
पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल राजवाड़े ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अजय चक्रधारी अपने साथियों के साथ कार नम्बर CG29 AF 9996 से तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए परिसर में घुसा, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की. इस पर चारों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 281 के तहत मामला दर्ज किया गया.
कर्मचारी रिंकू राजवाड़े ने एक अन्य शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को भी अजय चक्रधारी तेज रफ्तार कार लेकर पेट्रोल पंप परिसर में हंगामा कर रहा था. इस मामले में बीएनएस की धारा 281, 296, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने तीनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB