मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर 10 लाख की ठगी, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
A man was duped of Rs 10 lakh by promising him a job in the Ministry of Information and Broadcasting and NTPC, and a man was duped of Rs 10 lakh by presenting him with a fake appointment letter. The accused couple was arrested and sent to jail.
दुर्ग : दुर्ग पुलिस के पदमनाभपुर थाना ने मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. आरोपी प्रिया देशमुख और उनके पति प्रशांत कुमार देशमुख ने पीड़ित रविकांत साहू से झांसा देकर मोटी रकम ऐंठी थी. पुलिस ने इस मामले में फर्जी नियुक्ति पत्र और मोबाइल जब्त किया है.
उतई क्षेत्र के बोरीगारका निवासी रविकांत साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि न्यू आदर्श नगर निवासी प्रिया और प्रशांत ने उन्हें मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया. नौकरी लगवाने के लिए उन्होंने करीब 10 लाख रुपये लिए. जब नौकरी नहीं लगी. तो पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने कहा कि अब उन्हें एनटीपीसी में एई पद पर नियुक्ति दिला देंगे. आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए ई-मेल के जरिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा. पीड़ित जब ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा. तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी था. इसके बाद रविकांत साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की. आरोपियों ने पुलिस की तलाश से बचने के लिए अपना ठिकाना छोड़कर फरार हो गए थे. पदमनाभपुर पुलिस की टीम ने सतत फील्ड वर्क और तकनीकी जांच के बाद आरोपी प्रिया देशमुख को शनिवार को गिरफ्तार किया. उसके बाद रविवार को पति प्रशांत कुमार देशमुख को भी पकड़ लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र और मोबाइल फोन जब्त किए. गिरफ्तार पति-पत्नी को अदालत में पेश किया गया. जहां से वे न्यायिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में रखे गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



