अभनपुर मेला में धूल उड़ाने को लेकर खूनी संघर्ष, चाकुबाजी के बाद इनोवा से रौंदा, एक की मौत, 5 घायल, आरोपी अजय फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Bloody clash over dust-raising at Abhanpur fair; stabbing followed by Innova attack; one dead, five injured; accused Ajay absconding; police on the lookout
अभनपुर : राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर में बीती रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया. जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दोनों पक्षों के लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मेला देखकर लौट रहे युवकों के दो गुटों के बीच धूल उड़ाने और रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने को लेकर शुरु हुई कहासुनी चाकुबाजी और फिर कार से कुचलने तक पहुंच गई. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी की रात 10:30 से 11 बजे के बीच ग्राम केंद्री के पास अभनपुर निवासी हेमंत साहू, कैलाश तिवारी और अजय गोंड मेला देखने के बाद अपनी एक्टिवा स्कूटी से एनएचएआई (NHAI) ऑफिस के पास खड़े थे. इसी दौरान रायपुर से मेला देखने आए दिलेश मंडावी, चंदन यादव और नीलेश सेन अपनी इनोवा क्रिस्टा कार से अभनपुर के एक ढाबे पर खाना लेने जा रहे थे.
आरोप है कि स्कूटी सवार युवकों ने इनोवा सवारों पर धूल उड़ाने और गलत दिशा में गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरु कर दी. इसका विरोध करने के लिए जब दिलेश, चंदन और नीलेश गाड़ी से उतरे तो विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते स्कूटी सवार युवकों में से एक ने चाकू निकालकर इनोवा सवार तीनों युवकों पर हमला कर दिया. जिससे वे घायल हो गए.
चाकुबाजी के बाद घायल दिलेश ने फोन करके पास में ही मौजूद अपने अन्य साथियों चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, रिंकू साहू और मनीष साहू को बुला लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट और गाली-गलौज हुई.
इस संघर्ष के बाद घायल इनोवा सवार युवक जब इलाज के लिए अस्पताल जाने लगे, तो उन्होंने कथित तौर पर सड़क किनारे बड़ा पत्थर लेकर खड़े स्कूटी सवार कैलाश तिवारी को अपनी गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी और वहां से चले गए.
वारदात के बाद घायल हेमंत साहू ने पास के पेट्रोल पंप पहुंचकर पुलिस हेल्पलाइन 112 को फोन किया. जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं 15 जनवरी की सुबह कैलाश तिवारी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. खबर मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
अभनपुर थाना पुलिस ने घायल दिलेश मांडवी की शिकायत पर स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ चाकुबाजी का जुर्म दर्ज कर लिया है. वहीं, मृतक कैलाश तिवारी की मौत के मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना में शामिल एक आरोपी अजय गोंड फरार है. जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है.
मृतक
कैलाश तिवारी उम्र 27 साल पिता भुनेश्वर प्रसाद तिवारी, निवासी वार्ड नम्बर 6 अभनपुर
घायल
(इनोवा सवार पक्ष)
दिलेश मांडवी उम्र 25 साल टिकरापारा, रायपुर
दुर्गेश साहू उम्र 29 साल न्यू सुभाष नगर, टिकरापारा
निलेश सेन उम्र 26 साल न्यू सुभाष नगर, टिकरापारा
मनीष साहू उम्र 28 साल न्यू सुभाष नगर, टिकरापारा
रिंकू साहू उम्र 22 साल निवासी- केंद्री
चंद्रशेखर साहू उम्र 28 साल निवासी- केंद्री
(स्कूटी सवार पक्ष)
हेमंत साहू उम्र 25 साल निवासी- ऊपरपारा, अभनपुर
फरार आरोपी
अजय गोंड उम्र 20 साल निवासी- मित्तापारा, अभनपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



