जंगल में पेड़ पर लटका मिला लापता बुजुर्ग का शव, मानसिक तनाव के चलते वृद्ध ने फांसी लगाकर दे दी जान, इधर हैदराबाद जाने निकले युवक की मिली लाश
Body of missing elderly man found hanging from a tree in the forest; he took his own life due to mental stress. Meanwhile, the body of a young man who had set out for Hyderabad was also found.
हैदराबाद जाने निकला युवक पेड़ पर लटका मिला
दुर्ग : दुर्ग जिला में युवक कमरे में पति का शव नायलॉन की मोटी रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. युवक घर से बैग लेकर निकला और घरवालों से हैदराबाद जाने की बात कही. लेकिन कुछ घंटों बाद उसका शव धमधा स्थित मरचुरी से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला. यह मामला धमधा क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मिर्झापुर निवासी सुरेश साहू उम्र 23 साल का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस के मुताबिक सुरेश साहू का एक दिन पहले घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
रविवार सुबह करीब 6 बजे वह घर से बैग लेकर निकला और परिजनों से हैदराबाद जाने की बात कही. लेकिन कुछ घंटों बाद उसका शव धमधा स्थित मरचुरी से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की. मृतक की जेब से मोबाइल फोन और 20 रुपए का एक नोट बरामद हुआ. हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बताया जा रहा है, वह कुछ काम नहीं करता था. बेरोजगार था.
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मोबाइल फोन की जांच है. क्योंकि फोन लॉक मिला है. अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल अनलॉक होने के बाद युवक की आखिरी बातचीत, मैसेज और गतिविधियों से मौत की वजह को समझने में मदद मिल सकती है. पुलिस मामलों में आत्महत्या के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
जंगल में मिला बुजुर्ग का शव
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर के कोरबी खोंधरा जंगल में एक बुजुर्ग का सड़ा-गला शव पेड़ पर लटका मिला। संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मृतक की पहचान उच्चभट्ठी निवासी 62 वर्षीय सौखी लाल बंजारे के रूप में की है
मिली जानकारी के मुताबिक सौखी लाल 19 मई से लापता थे. हालांकि उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 28 मई को दर्ज कराई गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सीपत थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रविवार को कोरबी खोंधरा के जंगल में उनका शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया.
पेड़ पर शव लटके होने की खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही वजह का का खुलासा हो पाएगा.
पुलिस के मुताबिक शव काफी दिनों पुराना था. इसलिए वह सड़-गल चुका था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का बारीकी से जांच की और सबूत जुटाए. रतनपुर पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि मौत की वजह का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला
खैरागढ़ : बोड़ला गांव में नदी किनारे पेड़ पर 60 साल के बुजुर्ग की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान बोड़ला निवासी गोवर्धन गोंड़ के रूप में हुई है. यह मामला गातापार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोवर्धन गोंड़ 13 जून की दोपहर भोजन करने के बाद घर से निकले थे. लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका. 14 जून को ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा और इसकी खबर पुलिस को दी.
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भालू के हमले में घायल होने के बाद से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वे मानसिक तनाव में भी थे. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



