दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में बेटे ने पत्थर से सिर कुचलकर मां को उतारा मौत के घाट, गांव में आक्रोश का माहौल, आरोपी लखन गिरफ्तार

In a shocking incident, a son bludgeoned his mother to death with a stone following a dispute over money; the incident has sparked outrage in the village, and the accused, Lakhan, has been arrested.

दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में बेटे ने पत्थर से सिर कुचलकर मां को उतारा मौत के घाट, गांव में आक्रोश का माहौल, आरोपी लखन गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक कलयुगी बेटे ने पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी ही बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है.
पैसे नहीं देने पर शुरू हुआ खूनी खेल
मिली जानकारी के मुताबिक डभरा थाना अंतर्गत ग्राम भेडिकोना निवासी तिहारिन बाई माली उम्र 65 साल अपने घर में थीं. इसी दौरान उनके बेटे लखन माली उम्र 25 साल ने उनसे पैसों की मांग की. मां द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने पास में पड़े पत्थर से अपनी मां के सिर पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे लखन माली को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t