बाय-बाय इंस्टाग्राम फैमिली, इंस्टाग्राम पर "लास्ट स्टोरी" डालकर युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, गांव में शोक का माहौल

Bye-bye Instagram family, a young man committed suicide by hanging himself after posting his "last story" on Instagram, an atmosphere of mourning in the village

बाय-बाय इंस्टाग्राम फैमिली, इंस्टाग्राम पर "लास्ट स्टोरी" डालकर युवक ने  फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, गांव में शोक का माहौल

गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुण्डेल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुण्डेल से एक इंस्टाग्राम पर "लास्ट स्टोरी" डालकर युवक ने खुदकुशी कर ली. इस खबर के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. यह पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुण्डल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुण्डेल के ज्ञानेंद्र ध्रुव पिता गुरमुख ध्रुव उम्र 17 साल ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक युवक ने खुदकुशी से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक स्टोरी पोस्ट की. जिसमें लिखा था – "लास्ट स्टोरी इंस्टाग्राम फैमिली" इस स्टोरी के कुछ देर बाद ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों और परिचितों में घटना को लेकर गहरा दुख और स्तब्धता है. पुलिस खुदकुशी की वजह की बारीकी से जांच कर रही है. साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है. इस दुखद घटना ने एक बार फिर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया के प्रभाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB