छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में नहीं मिला बेड, कैंसर पीड़ित महिला की मौत, अब अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई
Beds not available in Chhattisgarh's biggest government hospital, cancer patient dies, now hospital management has given clarification
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में एक कैंसर पीड़िता की सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) में बेड न मिलने के कारण मौत हो गई. अस्पताल प्रबंधन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना की जानकारी दी और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर स्पष्टीकरण दिया.
श्रीमती कुसुम पांडे उम्र 52 साल ब्रेस्ट कैंसर के चौथे चरणसे पीड़ित थीं. अस्पताल के अनुसार, कुसुम पांडे 21 अप्रैल 2020 से कैंसर विभाग में पंजीकृत थीं और उन्हें सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और हार्मोनथेरेपी सहित सभी आवश्यक उपचार दिए गए थे. 16 जून 2025 को दोपहर 1:20 बजे मरीज को नाजुक हालत में पैलेटिव वार्ड नंबर 27 में भर्ती कराया गया था. उन्हें वहां सभी उचित उपचार दिए गए. हालांकि 20 जून 2025 की रात 11:30 बजे उनकी हालत बिगड़ गई. उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो गया.
तत्कालीन पदस्थ डॉक्टर रुपाली सेंड ने मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए फौरन सीसीयू में बेड की उपलब्धता न होने के कारण वार्ड में ही चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की लगातार निगरानी में पूरा इलाज किया.
अस्पताल प्रबंधन ने कबूल किया है कि सीसीयू में बेड खाली न होने की वजह से मरीज का इलाज नाजुक हालत में भी वार्ड में ही किया गया. तमाम प्रयासों के बावजूद मरीज को बचाया नहीं जा सका और 21 जून 2025 को सुबह 4:05 बजे उनकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



