गौठान के रास्ते में अतिक्रमण रोकने पहुंचे सरपंच पर पञ्च ने टंगिया से किया जानलेवा हमला, आरोपी ने खा लिया जहर!, दोनों भर्ती

The Panch attacked the Sarpanch with a tangia when he came to stop encroachment on the way to the Gauthan, the accused consumed poison!, both admitted

गौठान के रास्ते में अतिक्रमण रोकने पहुंचे सरपंच पर पञ्च ने टंगिया से किया जानलेवा हमला, आरोपी ने खा लिया जहर!, दोनों भर्ती

सरपंच को टंगिया लेकर मारने का प्रयास, पुलिस से शिकायत

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला में ग्राम पोड़ी के सरपंच सूर्यप्रकाश शेष पर गांव के ही एक व्यक्ति ने टंगिया लेकर हमला करने की धमकी दी और गाली-गलौज किया. 
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8:30 बजे सरपंच किसी काम से बाहर जा रहे थे. सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भुरु रोहिदास पिता नंदकुमार रोहिदास अचानक सरपंच के सामने टंगिया लेकर पहुंचा और उन्हें अशब्द कहने लगा. जब सरपंच ने गाली देने से मना किया. तो आरोपी ने उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि तुम ही मुझे पकड़वाने पुलिस बुलाए थे और इसी बात पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया.
घटना के बाद सरपंच की तबीयत खराब हो गई. जिसके चलते वे इलाज के लिए उसी दिन बिलासपुर रवाना हो गए. इसके पश्चात 20 जून को वे सीपत थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 296 , 351(2) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पहले सरपंच पर किया टांगी से हमला, फिर खुद ही खा लिया जहर!

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक बुजुर्ग ने पहले अपने गांव के सरपंच पर टांगी से मामूली विवाद को लेकर हमला कर दिया. फिर खुद ही जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
मिली जानकारी के मुताबिक बलौदा बाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी ग्राम पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सरपंच को भारी पड़ गई. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे एक मकान के अतिक्रमण को लेकर सरपंच सरजू ध्रुव उम्र 51 साल ने ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कराया था. इसी बात से नाराज होकर अतिक्रमणकारी श्रीराम ध्रुव उम्र 55 साल ने शनिवार की सुबह जब सरपंच गौठान जाने वाली गली में पहुंचा. तो अचानक कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से उनके सिर पर हमला कर दिया. हमले के बाद खुद आरोपी ने भी जहर खा लिया. घायल सरपंच और आरोपी दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भाटापारा में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी जमीन के साथ ही अपनी गली में भी कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहा था. इसी बात को लेकर उसे पहले रोका गया. जब वो नहीं माना. तो ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित कर तहसील कार्यालय में मामला लगाया. जिसकी एक दिन पहले पेशी हुई थी. सरपंच ने अपने शिकायत में हमले की वजह अतिक्रमण हटाने की रंजिश को बताया.
पीड़ित घायल सरपंच की शिकायत पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, पीड़ित और आरोपी, दोनों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पुलिस मामले में जांच और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB