चुनाव में नामांकन भरे बिना ही आ गया प्रत्याशी का नाम, मिले 4 वोट, उम्मीदवार और मतदाता सभी हैरान, आखिर कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार?

Candidate's name came out without filing nomination in election, got 4 votes, candidate and voters all shocked, who is responsible for this negligence?

चुनाव में नामांकन भरे बिना ही आ गया प्रत्याशी का नाम, मिले 4 वोट, उम्मीदवार और मतदाता सभी हैरान, आखिर कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार?

धमतरी/नगरी : नगरी के लटियारा ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 के चुनाव के दौरान आया लोगो को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें नगरी ब्लाक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीसरे चरण यानि 23 फरवरी को संपन्न हुआ.  जिसमें नगरी ब्लाक मे 102 ग्राम पंचायतो में मतदान हुआ. वही ग्राम पंचायत लटियारा मे भी मतदान हुआ जहां के वार्ड क्रमांक 06 में लीलंबर नेताम को 30 वोट रामगुलाल को 46वोट और सविता मरकाम को 4 वोट मिला.
अब यहां पर एक चमत्कारिक घटना सामने आई है. हुआ यूं कि इस वार्ड में कुल 2 लोगो ने अपना नामांकन दाखिल किया था. जिसके बाद उन्हें चुनाव चिन्ह मिला. इस चुनाव चिन्ह के आधार पर इन दोनो प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर लोगो को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया.
यहां तक सब कुछ ठीकठाक था. चमत्कारिक घटना मतदान के दिन घटित हुई. जब लटियारा के प्राथमिक शाला स्थित बूथ क्रमांक 177 में लटियारा के आश्रित ग्राम साहनीखार जो वार्ड क्रमांक 06 के अंतर्गत आता है. इस वार्ड के मतदाता जब मतदान करने पहुंचे तो उन्हें सफेद पर्ची मिला। जिसमे पंच पद के प्रत्याशियों का नाम और चुनाव चिन्ह अंकित था. जिसमें 02 प्रत्याशियों का नाम न होकर 03 प्रत्याशियों का नाम और उसका चुनाव चिन्ह भी अंकित था. तीसरा नाम था सविता मरकाम... जिसका चुनाव चिन्ह बाल्टी छाप था. अब लोग घनचक्कर होने लगे कि आखिर ये तीसरा प्रत्याशी है कौन? जबकि इस वार्ड में सविता मरकाम नाम से भी कोई महिला ही नही है.
इस उहापोह की स्थिति में कई मतदाताओं को कुछ भी समझ नही आया और परिणाम ये हुआ कि मतगणना के समय उस तीसरे प्रत्याशी को भी 4 वोट मिल गया. इस स्थिति के बाद मतदान स्थल पर लोग असमंजस की स्थिति में आ गए. वहां चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.
अभिकर्ता को नही दी गई जानकारी
मतदान केंद्र में सुबह जब सभी प्रत्याशियों के अभिकर्ता मतदान के पहले हाजिर हुए तो उस दौरान पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों के द्वारा पंच पद के लिए मतपत्र को दिखाना उचित नहीं समझा गया. अगर उस दौरान मतपत्र का अवलोकन किया गया होता तो शायद ही यह स्थिति निर्मित होती.
किसे किसे मिला कितना वोट
इस तरह वार्ड क्रमांक 06 में कुल 3 प्रत्याशी हो गए जहां कुल 83 मत पड़े जिसमे 3 मत निरस्त हुए इस तरह रामगुलाल नेताम को कुल 46 मत, लिलंबर नेताम को कुल 30 मत और सविता मरकाम को कुल 4 वोट मिले.
अधिकारी नही दे रहे जानकारी
इस बारे में जब हमारे संवाददाता ने जिम्मेदार अधिकारियो से जानकारी लेने नगरी एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय पहुंचे तो अधिकारीयो ने समय देना और जवाब देना उचित नहीं समझा.
गंभीर लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार
प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्य को प्रथम कर्तव्य माना जाता है लेकिन इस तरह की लापरवाही के लिए किसकी है जिम्मेदारी? क्या जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही होगी या इसे सामान्य चूक बताकर क्लीन चिट दे देंगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार ग्राम पंचायत लटियारा के मतदाताओ सहित क्षेत्र के लोगो को रहेगा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI