स्कूल समय में बदलाव, 5वीं-8वीं की परीक्षाएं होंगी सेंट्रलाइज्ड, सभी स्टूडेंट के बनाए जा रहे अपार कार्ड, 5वीं से 12वीं के छमाही परीक्षा का टाइम टेबल जारी
Change in school timings 5th 8th examinations will be centralized Apar cards are being made for all students time table of half yearly examinations from 5th to 12th released
रायपुर : कैबिनेट ने कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं की परीक्षाओं को केन्द्रीकृत करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया है.
गरियाबंद : हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के लिए जिले में छैमाही परीक्षा के लिए समय सारणी जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी कर दी गई है. शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित तथा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर होगा. जिले में परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के तर्ज पर कराया जा रहा है.
परीक्षा 13 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगा. जिसमें 13 दिसम्बर को कक्षा 5वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी, आठवीं व दसवीं के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत की परीक्षा होगी. इसी तरह 14 दिसम्बर को पांचवीं का गणित, आठवीं का हिंदी, दसवीं का विज्ञान, बारहवी का व्यवसाय अध्ययन एवं इतिहास शामिल है. 16 दिसम्बर को 5वीं और 10वीं कक्षा का अंग्रेजी, आठवीं का गणित, बारहवीं कक्षा का राजनीति, भौतिकी एवं अर्थशास्त्र शामिल है.
17 दिसम्बर को कक्षा पांचवी का पर्यावरण, आठवीं का सामाजिक विज्ञान, दसवीं का हिंदी और 12वी का रसायन की परीक्षा होगी. 19 दिसम्बर को 8वीं का अंग्रेजी, दसवीं का गणित एवं बारहवीं का लेखाशास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, भूगोल तथा 20 दिसम्बर को कक्षा आठवीं का विज्ञान, कक्षा दसवीं का सामाजिक विज्ञान एवं कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ में अब आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया. दो पाली मं चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी. वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12:45 से 4:15 तक चलेगी. वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10:30 बजे 3:30 बजे तक चलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
केंद्रीय शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए ‘अपार’ कार्ड बनाने का काम शुरु कर दिया है। ‘अपार कार्ड’ में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड दर्ज किए जाएंगे. दर्ज रिकॉर्ड में विद्यार्थियों की मार्कशीट, उनकी शैक्षणिक योग्यता, आय और जाति प्रमाण पत्र की जानकारी दर्ज की जाएगी. अपार कार्ड का पूरा नाम ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है.
इस कार्ड को वन नेशन वन स्टूडेंट की आईडी के नाम से भी जाना जाता है. अपार आईडी बनाने का काम पूरे देश में तेजी से किया जा रहा है.
आधार और आयुष्मान कार्ड की तरह विद्यार्थी के लिए 12 अंकों का यूनिक आईडी नंबर जनरेट किया जाएगा. जब उस यूनिक नंबर वाले कार्ड को डेटा से लिंक कर दिया जाएगा तो छात्र की पूरी शैक्षणिक जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध हो जाएगी. अपार कार्ड कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए बनाया जा रहा है. एक ही जगह पर अपना डिजिटल डेटा होने से छात्रों को भविष्य में बहुत फायदा होगा. जब छात्र प्रतियोगी परीक्षा या उच्च शिक्षा के लिए जाएगा तो अपार कार्ड उसके लिए वरदान साबित होगा. छत्तीसगढ़ में भी अपार आईडी कार्ड बनाने का काम तेजी स्तर पर चल रहा है। स्कूल के प्राचार्य और प्रधानाध्यापक इस काम में लगे हुए हैं.
डिजिटल लॉकर की तरह यह अपार कार्ड हमारे दस्तावेजों को सुरक्षित रखेगा. अपार कार्ड के जरिए हम भविष्य में अपने दस्तावेजों के खोने के डर से भी बचे रहेंगे. अपार कार्ड में परीक्षा की मार्कशीट, चरित्र प्रमाण पत्र, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट जैसे अहमदस्तावेजों की जानकारी होगी. जब हम उच्च शिक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे तो हमें सभी दस्तावेजों की कॉपी अटैच या अपलोड करने की जरुरत नहीं होगी. जैसे ही छात्र अपने अपार कार्ड की 12 अंकों की यूनिक आईडी सबमिट करेगा. उसकी पूरी जानकारी कुछ ही सेकंड में अगले स्रोत तक पहुंच जाएगी. इससे संस्थान और छात्र दोनों ही भविष्य में होने वाली धोखाधड़ी से बच जाएंगे.
क्या है APAAR ID CARD के फायदे
APAAR ID CARD छात्रों के लिए एक डिजिटल लॉकर के रुप में काम करेगा.
इस कार्ड में 12 अंकों का एक अद्वितीय नंबर होगा. जो आधार कार्ड के जैसा होगा.
अपार कार्ड में कक्षा 1 से 12 तक के सभी रिकॉर्ड शामिल होंगे.
इसमें स्कूली छात्रों का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा.
उच्च शिक्षा के दौरान दस्तावेजों को साथ ले जाने की जरुरत नहीं होगी.
कॉलेज में प्रवेश और नौकरी के लिए यह कार्ड बेहद उपयोगी साबित होगा.
प्रत्येक छात्र को एक विशेष पहचान संख्या प्रदान की जाएगी.
यह “वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी” की अवधारणा पर आधारित है.
शैक्षणिक डेटा को डिजिटल प्रारुप में परिवर्तित किया जाएगा.
APAAR ID Card बनाने के लिए आधार कार्ड की जरुरत होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



