मारपीट मामले में FIR होने के बाद छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने पिया फिनाइल, कारण अज्ञात, प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

Chhattisgarhi actor Mohit Sahu consumed phenyl after an FIR was filed in a case of assault; the cause is unknown and he is undergoing treatment at a private hospital.

मारपीट मामले में FIR होने के बाद छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने पिया फिनाइल, कारण अज्ञात, प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

रायपुर : मारपीट मामले में FIR होने पर छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने खुदकुशी करने की कोशिश की है. प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें उसके द्वारा एक्ट्रेस के साथ मारपीट किया जा रहा था. आरोप है कि छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने दूसरी शादी करने के बाद एक्ट्रेस के साथ मारपीट करता था.
पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज किया गया. युवती ने आरोप लगाया है कि मोहित साहू ने शादी का झांसा देकर उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी के लिए दबाव बनाया. लेकिन बाद में शादी से मुकर गया. इस दौरान उसने युवती के साथ मारपीट की और कैंची और झारा जैसी ठोस वस्तुओं से हमला किया.
पीड़िता के मुताबिक मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और अपनी पत्नी और युवती को अलग-अलग रखकर दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा था. दोनों के बीच पहले विवाद हुआ. जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर युवती के घर में घुस गया और उस पर हमला किया. यह घटना भाटा गांव स्थित सिल्वर वॉक, ब्लॉक 410 क्षेत्र की बताई जा रही है.
एफआईआर में आरोपी पर लगातार हिंसक व्यवहार, डराने-धमकाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने BNS की धाराओं 296, 115, 351, 118 और 127 के तहत मामला दर्ज किया है. खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB