23 अक्टूबर से दिल्ली में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: राहुल और प्रियंका गांधी होंगे शामिल, जुलाना में विनेश फोगाट ने जीतकर लहराया कांग्रेस का झंडा

Congress Nyaya Yatra in Delhi from October 23 Rahul and Priyanka Gandhi will participate Vinesh Phogat won the Congress flag in Julana

23 अक्टूबर से दिल्ली में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: राहुल और प्रियंका गांधी होंगे शामिल, जुलाना में विनेश फोगाट ने जीतकर लहराया कांग्रेस का झंडा

23 अक्टूबर से दिल्ली में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: राहुल और प्रियंका गांधी होंगे शामिल

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली में अपनी चुनावी तैयारियां शुरु कर दी हैं और 23 अक्टूबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘न्याय यात्रा’ का आयोजन करेगी. प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी इस यात्रा में शामिल होंगे. चार चरणों में आयोजित होने वाली यह यात्रा दिल्ली के कई क्षेत्रों में लोगों से जुड़ने और उनके मुद्दों को समझने का प्रयास करेगी.
कांग्रेस यात्रा के दौरान दिल्ली में बीजेपी के तीन बार जीत चुके सांसदों की असफलताओं को उजागर करेगी. पार्टी शीला दीक्षित के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद दिलाते हुए वर्तमान सरकारों के विवादों और असफलताओं पर जोर देगी.
आम आदमी पार्टी पर हमला: भ्रष्टाचार और शराब नीति पर निशाना
कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार, शराब नीति, और विकास विरोधी गतिविधियों को लेकर हमले की योजना बनाई है. पार्टी ‘आप’ सरकार को ‘जुनझुना सरकार’ कहकर जनता के सामने पेश करेगी और गठबंधन से दूर रहते हुए मुद्दों पर प्रभावी तरीके से सवाल उठाएगी.
चार चरणों में आयोजित होगी ‘न्याय यात्रा’
इस यात्रा को चार चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक चरण की तारीखें निम्नलिखित हैं:
पहला चरण: 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर
दूसरा चरण: 4 नवंबर से 10 नवंबर
तीसरा चरण: 12 नवंबर से 18 नवंबर
चौथा चरण: 20 नवंबर से 28 नवंबर
प्रदर्शनी और केस स्टडी के जरिए जनता से संवाद
कांग्रेस ने अपने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर करीब एक दर्जन प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना बनाई है. जिसमें केस स्टडी के जरिए आप सरकार की नीतियों की आलोचना की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

जुलाना में विनेश फोगाट ने लहराया कांग्रेस का झंडा

जुलाना : हरियाणा विधानसभा में सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहने वाली जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट को जबरदस्त जीत मिली. उन्होंने जुलना विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी योगेश बैरागी को हराया. 6,015 मतों के अंतर से चुनाव जीत गई. विनेश ने चुनाव में 65,080 वोट हासिल किया. जुलाना में करीब 15 साल बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज की है.
रेसलर विनेश फोगाट ने विधानसभा चुनाव जीत लिया है. कांग्रेस ने जुलाना से विनेश को टिकट दिया था. उन्होंने भाजपा को योगेश कुमार को हरा दिया. विनेश पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए हिस्सा लिया था. वह 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई थी. पूरे देश को उम्मीद थी कि गोल्ड मेडल आएगा. लेकिन फाइनल से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा था और इसी वजह से डिक्वालिफाई कर दिया गया.
पेरिस ओलंपिक के बाद विनेश फोगाट के साथ बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए थे. बजरंग ने 2020 तोक्यो ओलंपिक में मेडल जीता था. विनेश की जीत के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत बहुत बधाई. यह लड़ाई सिर्फ एक जुलाना सीट की नहीं थी. सिर्फ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी. सिर्फ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी. यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ थी. और विनेश इसमें विजेता रही.
2023 की शुरुआत में रेसलिंग आंदोलन की शुरुआत हुई थी. यह आंदोलन साक्षी मलिक के साथ मिलकर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुरु किया था. रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यह आंदोलन था. महिला रेसलर्स ने बृज भूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. यह आंदोलन जंतर मंतर पर शुरु हुआ था. इस दौरान उन्हें अरेस्ट भी कर लिया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb