गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पत्नी के मर्डर की साजिश नाकाम, पति की खौफनाक प्लानिंग बेनकाब, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Conspiracy to murder wife with gas cylinder blast fails, husband's horrific planning exposed, admitted in hospital, police engaged in investigation

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पत्नी के मर्डर की साजिश नाकाम, पति की खौफनाक प्लानिंग बेनकाब, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिले मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार हेलीपैड के पास उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक युवक ने घर में तोड़फोड़ के बाद रसोई गैस सिलेंडर का वाल्व खोल दिया और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. युवक की पहचान ऋषिकेश सिदार के रुप में हुई है.
चश्मदीदों के मुताबिक युवक दो घंटे तक लगातार घर के भीतर हंगामा करता रहा. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल वाहन और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह से युवक ने यह कदम उठाया. घटना के दौरान आसपास के कॉलोनीवासी भयभीत हो गए थे. क्योंकि गैस लीक के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB