छत्तीसगढ़ में माघी पूर्णिमा के मेला ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल इसहाक ने किया रेप, महिला को बनाया हवस का शिकार, अब सलाखों के पीछे
Constable Isaac posted on Maghi Purnima fair duty in Chhattisgarh raped woman, made her a victim of lust, now behind bars
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा की शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है, यह मामला घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के बांसबहार गांव का रहने वाला है और वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वितीय वाहिनी में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है. शिवरीनारायण में माघी पूर्णिमा पर कांस्टेबल इसहाक खलखो की ड्यूटी लगी थी. तब महिला के साथ आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.
आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था. इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। डर और मानसिक तनाव की वजह से पीड़िता ने पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन आखिरकार 31 अगस्त को थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सीएफ कांस्टेबल इसहाक खलखो उम्र 37 साल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है
सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की निंदा की और पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस की मदद करने की बात कही. इसहाक खलखो की गिरफ्तारी ने यह संदेश दिया है कि कानून के सामने कोई भी अपराधी बच नहीं सकता और छत्तीसगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर और सजग है. मामले की आगे की जांच जारी है और पीड़िता को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



