बेटे ने मामूली विवाद में मां पर हंसिया से किया जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, पिता भी घायल, आरोपी धनेश्वर गिरफ्तार
Son attacked his mother with a sickle in a minor dispute, admitted to hospital in critical condition, father also injured, accused Dhaneshwar arrested
बलौदाबाजार : पलारी थाना गिधपुरी क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह में एक हैवानियत भरा मामला सामने आया है. जहां एक बेटे ने अपनी ही मां पर लोहे की हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मां गंभीर रुप से घायल हो गई है. पुलिस ने आरोपी बेटे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात 11 सितंबर की रात परिवार के सदस्य रात का भोजन कर रहे थे. इसी दौरान बड़े बेटे धनेश्वर जोशी और उसके छोटे भाई हरेश जोशी के बीच मोबाइल की मरम्मत को लेकर विवाद छिड़ गया. विवाद बढ़ता देख परिवार के अन्य सदस्यों ने बड़े बेटे धनेश्वर को समझाने की कोशिश की.
समझाइश से नाराज होकर धनेश्वर भड़क गया और अश्लील गाली-गलौज करने लगा. इसके बाद उसने हमला करते हुए घर में रखी हंसिया उठा ली और अपनी मां प्रार्थिया अंजनी जोशी उम्र 55 साल पर बेरहमी से हमला कर दिया. हमले में महिला के कान और गर्दन पर गहरी चोटें आई. बीच-बचाव के लिए पहुंचे उनके पति बिसहत जोशी भी घायल हो गए.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 110/2025 धारा 109 (हत्या का प्रयास) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में एक टीम ने आरोपी धनेश्वर जोशी उम्र 24 साल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में आकर मां पर हमला करने की बात कबूली है.
आरोपी को 12 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है. घायल महिला का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
आरोपी
धनेश्वर जोशी उम्र 24 साल निवासी ग्राम बोहारडीह
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



