स्कूल में खाना बनाते समय कुकर फटने से रसोइया घायल, जला चेहरा, अस्पताल से डॉक्टर नदारद, BMO ने किया इलाज, दो RHO को कारण बताओ नोटिस

Cook injured due to cooker explosion while cooking in school face burnt doctor missing from hospital BMO treated show cause notice to two RHOs

स्कूल में खाना बनाते समय कुकर फटने से रसोइया घायल, जला चेहरा, अस्पताल से डॉक्टर नदारद, BMO ने किया इलाज, दो RHO को कारण बताओ नोटिस

तखतपुर : मिडिल स्कूल लमेर में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाने के दौरान कुकर फट गया. इस हादसे में रसोइया तितरी बाई पटेल को गंभीर चोट आई है. नका चेहरा बुरी तरह जल गया है. उन्हें इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
उप स्वास्थ्य केंद्र लमेर में डॉक्टर की लापरवाही भी सामने आई है. रसोइया को अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी में तैनात डॉक्टर हॉस्पिटल से गायब थे. निरीक्षण में पहुंचे खंड चिकित्सा अधिकारी उमेश साहू ने घायल महिला का इलाज किया. बीएमओ ने ड्यूटी से गायब दो RHO को जमकर फटकार लगाई और काम में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया.
ग़ौरतलब है कि मौके पर कही बच्चे रहते तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. आगजनी से बचने के लिए स्कूलों में अग्निशामक यंत्र नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb