अभनपुर में हथियार लेकर कार में घूम रहे बदमाश, पुलिस ने पिस्टल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Criminals were roaming in a car with weapons in Abhanpur, police arrested 2 accused with pistol and sent them behind bars
रायपुर/अभनपुर : अभनपुर इलाके में माउजर पिस्टल के साथ दो आरोपी पकड़े गए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. पूरा मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर-राजिम मार्ग पर कठिया मोड़ के पास पुलिस ने एक संदिग्ध सेलेरियो कार नम्बर CG04 MD 7067 से माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि संदिग्ध कार में सवार युवक पिस्टल लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. खबर के बाद पुलिस एलर्ट हो गई. पुलिस ने कठिया मोड़ स्थित शासकीय महाविद्यालय के पास लाल रंग की सेलेरियो कार नम्बर CG04 MD 7067 को रोका और उसकी तलाशी ली.
कार में दो युवक सवार थे. जिसमें एक युवक नीलकंठ साहू के पास से माउजर पिस्तौल बरामद हुई. तलाशी के दौरान कार में पिस्तौल के अलावा एक कुल्हाड़ी और एक क्लीवर चाकू भी मिला है. पुलिस ने हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे. लेकिन युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके. जिसके बाद पुलिस ने फौरन साईं नगर कॉलोनी निवासी नीलकंठ साहू और उसके साथी को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



