अवैध रेत परिवहन में शामिल 6 वाहन पकड़े गए, राजिम-कोपरा में बड़ी कार्रवाई, चार दिन, 11 केस, 10 परिवहन और एक अवैध भंडारण

6 vehicles involved in illegal sand transportation were caught, major action in Rajim-Kopra, four days, 11 cases, 10 transportation and one illegal storage

अवैध रेत परिवहन में शामिल 6 वाहन पकड़े गए, राजिम-कोपरा में बड़ी कार्रवाई, चार दिन, 11 केस, 10 परिवहन और एक अवैध भंडारण

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है. कलेक्टर बीएस उइके के स्पष्ट निर्देश के बाद खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह 6 बजे एक बार फिर 6 रेत से लदे वाहनों को जब्त किया. इसमें राजिम क्षेत्र से 2 हाइवा और कोपरा क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर शामिल हैं.
इस कार्रवाई ने खनिज माफियाओं में खलबली मचा दी है. वहीं आमजन और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन के इस सख्त कदम का स्वागत किया है. पिछले तीन दिनों में गरियाबंद जिले में खनिज विभाग द्वारा 5 मामले दर्ज किए गए हैं.
लचकेरा में 75 ट्रिप (ट्रैक्टर) रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया है. गिट्टी के अवैध परिवहन में 4 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया. जिनमें से 3 हाइवा पुलिस लाइन गरियाबंद में और 1 पांडुका थाना क्षेत्र में रखे गए हैं. आज की कार्रवाई में 6 वाहन और जुड़े प्रकरण, यानि कुल 11 वाहन प्रशासन की गिरफ्त में आ चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB