कनकेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद पिस्तौल और तलवार के साथ 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Devotees going to visit Kankeshwar Dham were threatened, after the video went viral, 6 accused including 4 minors were arrested with pistol and sword
कोरबा : सावन सोमवार पर कनकेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को हथियार दिखाकर धमकाने के मामले में 6 आरोपियों को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें 4 नाबालिग भी शामिल है. इनमें से एक आरोपी मानिकपुर चौकी और दूसरा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. यह मामला थाना उरगा क्षेत्र के कनबेरी बाजार का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मेघनाथ यादव ने मामले में उरगा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. डीजे की धुन पर फिल्मी गाने में कुछ युवक थिरक रहे हैं. उनमें दो युवक एक पिस्तौल और एक हथियार रखा हुआ है. जिससे लोग डरे और सहमे हुए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी.
इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कोरबा के मानिकपुर चौकी इलाके के खपरा भट्टा निवासी 22 साल के विकास शर्मा और चिमनी भट्टा निवासी 21 साल के राहुल यादव समेत चार नाबालिग लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्टल (लाईटर गन) और मोटरसाइकिल चैन से बना फरसा जब्त किया गया. जिनका उपयोग घटनास्थल पर लोगों को डराने धमकाने में किया गया था. पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को जेल भेजा वहीं चारों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, अजय सोनवानी, प्रआर रामू कुर्मी, बसंत भैना, अजय यादव, नितेश तिवारी, प्रेमचंद साहू, सुशील यादव और सैनिक शांतनु राजवाड़े की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



