धमतरी के युवक की गरदन पर चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस की हिरासत में संदेही

Dhamtari youth brutally murdered by stabbing him on the neck, he died while being taken to the hospital, sensation spread in the area, suspect in police custody

धमतरी के युवक की गरदन पर चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस की हिरासत में संदेही

बालोद : बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के चिटौद गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां मामूली विवाद में धमतरी जिले के ग्राम माडमसिल्ली निवासी युवक भागवत मरकाम उम्र करीव 26 साल की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पुलिस को खबर मिली कि चिटौद गांव के बंसत किराना स्टोर के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है. खबर मिलते ही पुरुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस जांच में मृतक की पहचान ग्राम माडमसिल्ली, थाना केरेगांव निवासी भागवत मरकाम के रुप में हुई. शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक को धारदार हथियार से कई बार वार कर बुरी तरह घायल किया गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम चिटौद के निवासी मनीष सिन्हा को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. ताकि इस जघन्य अपराध के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके.
भागवत मरकाम का शव पोस्टमार्टम के लिए धमतरी जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी. फिलहाल गांव में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो.
प्रदेश में लगातार बढ़ते सूखे नशे और चाकूबाजी की वारदात से लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB