किसानों ने निकाली तिरंगा रैली, विधायक को ज्ञापन सौपकर वर्षो से काबिज भूमि पर पट्टे और खाद की कालाबाजारी रोकने सहित की 15 सूत्रीय मांग
Farmers took out a tricolor rally, handed over a memorandum to the MLA and made 15 point demands including lease of land occupied for years and stopping black marketing of fertilizers
राजिम : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 13 अगस्त को संपूर्ण भारत में तिरंगा रैली आयोजित की गई इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ द्वारा गरियाबंद जिला इकाई के नेतृत्व में मोटर सायकल तिरंगा रैली निकाली गई.रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजिम को सौंपा.
रैली के दौरान पूरे मार्ग पर किसानों का उत्साह देखने लायक था. जगह-जगह लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया. बड़ी तादाद में बाइक सवार किसान बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ते रहे.
इसके साथ ही खाद की कालाबाजारी रोकने, वन अधिकार पट्टा देने, बढ़ी हुई एमएसपी का लाभ किसानों को देने, अंशकलिक एवं अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने सम्बंधित मांग विधायक रोहित साहू से मुलाक़ात कर ज्ञापन दिया. और शीघ्र समाधान निकालने आह्वान किया है.
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों की लंबित मांगों को लेकर सरकार तक एक सशक्त और स्पष्ट संदेश पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को सकारात्मक और ठोस कदम उठाने चाहिए.
यह तिरंगा यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की गई. इसके जरिए किसानों ने अपने अधिकारों के लिए एकजुटता का परिचय दिया और सरकार से अपील की कि किसानों के हित में जल्द से जल्द फैसले लिए जाएं. उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



