होलिका दहन की रात शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या, घर से बुलाकर शॉकअप रॉड से सिर पर किया वार, आरोपी आशीष साहू गिरफ्तार

Dispute during drinking on the night of Holika Dahan, murder of friend, calling him from home and hitting him on the head with a shock-up rod, accused Ashish Sahu arrested

होलिका दहन की रात शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त की हत्या, घर से बुलाकर शॉकअप रॉड से सिर पर किया वार, आरोपी आशीष साहू गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत रावणभाठा में शराब के नशे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया. मामूली बात और शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक चाचा ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने लोहे के पाइप से दोस्त के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 मार्च 2026 को रात करीब 11:30 बजे पुलिस को खबर मिली कि रावणभाठा निवासी हेमंत साहू उर्फ भूरु उम्र 19 साल की हत्या कर दी गई है. खबर मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान मृतक की मां श्रीमती ललिता साहू और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक हेमंत और उसके दोस्त आशीष साहू उम्र 25 साल के बीच शराब पीने की बात को लेकर कहासुनी शुरु हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर दोस्त आशीष ने पास रखे लोहे के भारी पाइप से हेमंत के सिर के पिछले हिस्से पर जानलेवा हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से हेमंत वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि हेमंत एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. वह सोमवार रात ड्यूटी से घर लौटा था. इसी दौरान आरोपी उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया. बताया जा रहा है कि दोनों पहले भी साथ बैठकर शराब पीते थे. एक मार्च को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि उस दिन अन्य दोस्तों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था. इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश पाल कर रखा हुआ था.
रात में करीब 11 बजे दोनों पार्टी कर लौट रहे थे. जब वे अपने मोहल्ले में वापस पहुंच गए. इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही आरोपी ने पीछे से हेमंत साहू के सिर पर जोरदार वार कर दिया. बाइक के शॉकअप से उसके सिर पर कई वार किया. इससे वो बेसूध होकर जमीन पर गिर गया. सिर से काफी खून बहने लगा. जिससे उसकी मौत हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आशीष साहू मौके से फरार हो गया था. जामुल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का जुर्म दर्ज किया. पुलिस और साइबर सेल (ACCU) की टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और घेराबंदी कर आरोपी को जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है.
आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB