पढ़ाई से परेशान या जिद का अंजाम? 12 साल के मासूम ने खत्म कर ली जिंदगी, घर से 100 मीटर दूर सुबह पेड़ में लटका दिखा बच्चे का शव

Distressed by studies or a result of stubbornness? A 12-year-old boy took his own life. His body was found hanging from a tree 100 meters from his home this morning.

पढ़ाई से परेशान या जिद का अंजाम? 12 साल के मासूम ने खत्म कर ली जिंदगी, घर से 100 मीटर दूर सुबह पेड़ में लटका दिखा बच्चे का शव

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में 12 साल के एक मासूम बच्चे की दर्दनाक खुदकुशी से पूरा क्षेत्र सदमे में है. पढ़ाई से लगातार दूरी बना रहे सोहन यादव ने स्कूल जाने की बजाय मौत का रास्ता चुन लिया. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यह मामला गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक माता-पिता गाय चराने खेत की तरफ गए थे. 5वीं कक्षा के छात्र सोहन का शव घर से करीब 100 मीटर दूरी पर एक पेड़ से फंदे पर झूलता हुआ सुबह चरवाहों ने देखा. बच्चे की मौत की खबर गांव में फैलते ही मातम पसर गया. खबर मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची. लोग समझ नहीं पा रहे कि इतनी छोटी उम्र में बच्चे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया.
परिजनों के मुताबिक सोहन स्वभाव से जिद्दी था. जब भी उसे स्कूल भेजने की बात की जाती. वह नाराज हो जाता था. वह 6–7 दिनों में मुश्किल से एक दिन ही स्कूल जाता था. सोमवार को भी माता-पिता ने जब उसे पढ़ाई को लेकर समझाया. तो वह फिर उखड़ गया.
महज 12 साल का मासूम, स्कूल जाने की जिद से इतना व्यथित हो जाएगा कि अपनी जान दे देगा. यह बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्रामीणों और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अमलीपदर थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान भी लिए जाएंगे. प्राथमिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का मालुम हो रहा है. लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t