राजधानी में नशे में धुत युवतियों का हंगामा, सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से हमला, तोड़फोड़ और मारपीट से मचा हड़कंप
Drunken girls created a ruckus in the capital, attacked the society president with a knife, vandalism and assault caused a stir
रायपुर : राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित पॉश इलाके गैलेक्सी आईलैंड सोसाइटी में शनिवार देर रात नशे में धुत दो युवतियों ने जमकर हंगामा मचाया. आरोपी युवतियों किरण सिंह राजपूत और रेशमा किरण पर आरोप है कि उन्होंने नशे की हालत में घर और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. साथ ही सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ मारपीट की.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवतियां अक्सर सोसाइटी परिसर में कुछ युवकों के साथ नशा करती हैं. घटना वाली रात भी वे शराब के नशे में धुत थीं और किसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया. घटना के समय सोसाइटी अध्यक्ष राजेश सिंह ने युवतियों को समझाने की कोशिश की. लेकिन आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उनके साथ गाली-गलौज शुरु कर दिया
युवतियों ने राजेश सिंह के सिर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. उनके चेहरे पर चाकू से वार किया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान गाड़ियों और घर के शीशों को भी नुकसान पहुंचाया गया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक्क आरोपी महिलाएं अक्सर सोसाइटी परिसर में युवकों के साथ नशा करती थीं. जिससे पहले भी विवाद की हालत बन गई थी. वारदात की खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही, महिलाओं की शिकायत पर राजेश सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



