जमीन विवाद के चलते पिता और भाई ने युवक को उतारा मौत के घाट, दो लोगों की हालत नाजुक, आरोपी भीम पटेल गिरफ्तार
Due to land dispute, a young man killed his father and brother, condition of two people is critical, accused Bhim Patel arrested
जांजगीर-चाम्पा : छत्तीगसगढ़ में पिछले कुछ समय से चाकूबाजी और हत्या की वारदातें बढ़ते जा रही है. प्रदेश में आए दिन हत्या जैसी गंभीर वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में एक भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या की वारदात देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
आरोपी का बेटा भी हुआ घायल
मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं इस वारदात में एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हुआ. घायल युवक आरोपी का बेटा है और वो भी इस वारदात में शामिल है. घायल होने की वजह से आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
दोनों भाइयों के बीच चल रहा था जमीन विवाद
दअरसल, चाम्पा के कोटाडबरी में दो भाई गणेश पटेल और भीम पटेल में जमीन को लेकर विवाद है. विवाद हुआ तो पिता भीम और उसके बेटे ने गणेश के साथ ही उसके भाई भरत पटेल पर हमला कर दिया. इस वारदात में गणेश की मौत हो गई. वहीं भरत पटेल की हालत नाजुक है. वहीं एक आरोपी भेष पटेल को भी चोट आई है. इलाज चलने की वजह से अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने एक आरोपी भीम पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



